छत्रपति शिवाजी महाराज: जीवनी, इतिहास और प्रशासन शिवाजी, भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे. शिवाजी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं. कुछ इतिहासकार इनका जन्म 19 फ़रवरी,1630 मानते हैं तो कुछ अप्रैल 1627 मानते हैं. आइये इस लेख में शिवाजी की जीवनी और अन्य घटनाओं के बारे में जानते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक हैं. उनकी युद्ध प्रणालियाँ आज भी आधुनिक युग में अपनायीं जातीं हैं. उन्होंने अकेले दम पर मुग़ल सल्तनत को चुनौती दी थी. शिवाजी के बारे में तथ्यात्मक जानकारी (Factual Information about the Shivaji) नाम: शिवाजी भोंसले जन्म तिथि: 19 फरवरी, 1630 या अप्रैल 1627 जन्मस्थान: शिवनेरी किला, पुणे जिला, महाराष्ट्र पिता: शाहजी भोंसले माता: जीजाबाई शासनकाल: 1674–1680 जीवनसाथी: साईबाई, सोयाराबाई, पुतलाबाई, सकवरबाई, लक्ष्मीबाई, काशीबाई बच्चे: संभाजी, राजाराम, सखुबाई निम्बालकर, रणुबाई जाधव, अंबिकाबाई महादिक, राजकुमारबाई शिर्के धर्म: हिंदू धर्म मृत्यु: 3 अप्रैल, 1680 शासक: रायगढ़ किला, महाराष्ट्र उत्तराधिकारी: संभाजी भोंसले शिवाजी महाराज योद्धा राजा थे और अपनी बहादुरी, रणनीति और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे. उन्होंने हमेशा स्वराज्य और मराठा विरासत पर ध्यान केंद्रित किया था. शिवाजी महाराज, शाहजी भोंसले और जीजा बाई के पुत्र थे. उन्हें पूना में उनकी माँ और काबिल ब्राहमण दादाजी कोंडा-देव की देखरेख में पाला गया जिन्होंने उन्हें एक विशेषज्ञ सैनिक और एक कुशल प्रशासक बनाया था. शिवाजी महाराज, गुरु रामदास से धार्मिक रूप से प्रभावित थे, जिन्होंने उन्हें अपनी मातृभूमि पर गर्व करना सिखाया था.
छत्रपति शिवाजी महाराज: जीवनी, इतिहास और प्रशासन शिवाजी, भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे. शिवाजी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं. कुछ इतिहासकार इनका जन्म 19 फ़रवरी,1630 मानते हैं तो कुछ अप्रैल 1627 मानते हैं. आइये इस लेख में शिवाजी की जीवनी और अन्य घटनाओं के बारे में जानते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक हैं. उनकी युद्ध प्रणालियाँ आज भी आधुनिक युग में अपनायीं जातीं हैं. उन्होंने अकेले दम पर मुग़ल सल्तनत को चुनौती दी थी. शिवाजी के बारे में तथ्यात्मक जानकारी (Factual Information about the Shivaji) नाम: शिवाजी भोंसले जन्म तिथि: 19 फरवरी, 1630 या अप्रैल 1627 जन्मस्थान: शिवनेरी किला, पुणे जिला, महाराष्ट्र पिता: शाहजी भोंसले माता: जीजाबाई शासनकाल: 1674–1680 जीवनसाथी: साईबाई, सोयाराबाई, पुतलाबाई, सकवरबाई, लक्ष्मीबाई, काशीबाई बच्चे: संभाजी, राजाराम, सखुबाई निम्बालकर, रणुबाई जाधव, अंबिकाबाई महादिक, राजकुमारबाई शिर्के धर्म: हिंदू धर्म मृत्यु: 3 अप्रैल, 1680 शासक: रायगढ़ किला, महाराष्ट्र उत्तराधिकारी: संभाजी भोंसले शिवाजी महाराज योद्धा राजा थे और अपनी बहादुरी, रणनीति और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे. उन्होंने हमेशा स्वराज्य और मराठा विरासत पर ध्यान केंद्रित किया था. शिवाजी महाराज, शाहजी भोंसले और जीजा बाई के पुत्र थे. उन्हें पूना में उनकी माँ और काबिल ब्राहमण दादाजी कोंडा-देव की देखरेख में पाला गया जिन्होंने उन्हें एक विशेषज्ञ सैनिक और एक कुशल प्रशासक बनाया था. शिवाजी महाराज, गुरु रामदास से धार्मिक रूप से प्रभावित थे, जिन्होंने उन्हें अपनी मातृभूमि पर गर्व करना सिखाया था. - _arvind.aroraj_ (@_arvind.aroraj_) on Josh: India's #1 Short Videos App
Landscape mode not supported, Please try Portrait.